बॉलीवुड गायक राज बर्मन की अगली प्रस्तुति ” मैं आवारा हूं तेरा “

0 min read

बॉलीवुड गायक राज बर्मन की अगली प्रस्तुति ” मैं आवारा हूं तेरा “

ओजस्वी किरण डेक्स

मुंबई । बॉलीवुड के नवोदित निर्देशक गुड्डू जान के निर्देशन में निर्मित हिंदी म्यूजिक वीडियो ” मैं आवारा हूं तेरा ” 11 मई को ” जान रिकॉर्ड्स ” यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।जबकि,ऑडियो सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका हैं।ज्ञात रहें ” जान रिकॉर्ड्स ” पर इससे पूर्व भी कई म्यूजिक वीडियो जारी किया जा चुका हैं।जो काफी सफल रहा हैं।श्रोताओं और दर्शकों ने गीत काफी पसंद किया और सराहा। ” मैं आवारा हूं तेरा ” के गायक राज बर्मन हैं।जो बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय व चर्चित हैं।साथ ही राज बर्मन के म्यूजिक वीडियो लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं।गाना कर्णप्रिय व मधुर हैं।गीत संगीत मो. इरफान अली का हैं।म्यूजिक वीडियो में टीवी सीरियल जोधा अकबर फेम कलाकार रवि भाटिया और कनक सूर्यवंशी ने अभिनय किया हैं।कोरियोग्राफर वीर चौधरी, डीओपी व एडिटर प्रदीप यादव,प्रोडक्शन मैनेजर मनमोहन तिवारी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो,निर्माता विजय जुमनानी,निर्देशक गुड्डू जान,प्रोडक्शन मैनेजमेंट मनीष रॉय,प्रोडक्शन कंट्रोलर शीला दास,कास्टिंग रोहित आरके हैं।

गुड्डू जान ने बताया कि यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं।जो मुंबई में शूट की गई हैं।बेहतरीन तरीके से वीडियो को फिल्माया गया हैं और कलाकारों ने शानदार अभिनय किया हैं।उम्मीद हैं श्रोताओं और दर्शकों को म्यूजिक वीडियो पसंद आयेगी।ज्ञात रहें गुड्डू जान बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म करने की तैयारी में भी हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours