किताब ‘फूल मुख़ातिब हैं’ बना रही रिकार्ड, इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की इस किताब में हैं फूल पर ‘301 शेर’

1 min read

किताब ‘फूल मुख़ातिब हैं’ बना रही रिकार्ड

इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की इस किताब में हैं फूल पर ‘301 शेर’

ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। नगर के युवा शायर इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की पुस्तक ‘फूल मुख़ातिब हैं’ नया रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। इस किताब को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज़ कर लिया गया है। इसके साथ ही ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड’ में दर्ज़ होने की प्रक्रिया में है। रिकार्ड दर्ज़ करने के लिए गिनिज बुक कमेटी की तरफ से पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि इस किताब में इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने ‘फूल’ पर 301 शेर लिखा है। उर्दू और हिन्दी शायरी की दुनिया में अब तक किसी भी शायर ने फूल पर इतने शेर नहीं लिखा है। जिसकी वजह से यह किताब चर्चा का विषय बनी हुई है।

किताब के बारे में मशहूर मुनव्वर राना ने लिखा है-‘शायरी में नेचर से दूर होते हुए मौसम में कुछ सरफिरे हैं जो आज भी ग़ज़ल की शाखों पर शेरों के फूल खिलाते रहते हैं। किसी एक टॉपिक पर 301 शेर लिख देना, मुश्किल ही नहीं बहुत मुश्किल काम है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours