ससुराल आये अधेड़ की सिर कूंच कर चरी के खेत में नृशंस हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप
घटना के मृतक के दोनों साले घर से हो गये है फरार
मायके में रही मृतक की पत्नी और उसकी विधवा सास से पुलिस कर रही है पूछताछ
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
उतरांव।उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में ससुराल आए एक अधेड़ की सिर कूंचकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर डीसीपी गंगानगर थाना अध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर जांच की। हंडिया थाना क्षेत्र के बीदा, सैदाबाद गांव निवासी दलित लालमनि 45 पुत्र स्वर्गीय टंटू दो दिन पहले अपनी ससुराल चक सिकंदर गांव आया हुआ था। ससुराल में पत्नी के अलावा विधवा सास और दो साले रहते हैं। गुरुवार की रात लाल मनि की ससुराल के घर से दो सौ मीटर दूर एक चरी के खेत में सिर कूंचकर नृशंस हत्या कर दी गई। जहां हत्या की गई है मृतक लाल मनि हत्यारों से काफी देर तक संघर्ष किया है जिससे घटनास्थल पर फसल रौद गयी थी। सुबह उधर शौच के लिए गए लोगों ने देखा तो शोर मचाया जिससे घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी। हत्या की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के दो साले घर से फरार हो गए । वही मृतक की पत्नी और विधवा सास घर में मौजूद मिली। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछ ताछ की जा रही है। दोनों सालों के फरार होने से ससुराल के ही लोगों पर शक गहरा गया है। हत्या का राज ससुराल में ही छिपा बताया जा रहा है।घटना स्थल पर पुलिस को चप्पल और डंडे मिले हैं। एक चप्पल मृतक का बताया जा रहा है वही दूसरा चप्पल हत्या आरोपित की हो सकती है। मृतक के भाई राजमणि ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

खोजी कुत्ता घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर बाग तक जाकर रुक गया
घटनास्थल पर आया खोजी कुत्ता घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक बाग तक गया। संभवतः हत्या आरोपित लालमनि की हत्या करने के बाद पैदल ही बाग तक गए होंगे उसके बाद वहां से लगे रास्ते से फरार हो गए होंगे। घटना की खबर सुनकर डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को घटना के संबंध में दिशा निर्देश देकर चले गए। सूत्रों की माने तो मृतक लाल मनि की उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। जिसकी वजह से उसकी हत्या पर पत्नी की आंसू भी नहीं गिर रहे थे। फिंगरप्रिंट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर खून के नमूने लिए।

+ There are no comments
Add yours