यूपी के जौनपुर में बीजेपी मंत्री गिरीश चंद यादव और पत्रकार के बीच नोकझोंक, देख लेने की दी धमकी
जनपद के विकास पर सवाल पूछे जाने पर भड़के मंत्री, वीडियो वायरल
ओजस्वी किरण ब्यूरो
जौनपुर। जौनपुर में आयोजित बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान एक विवादास्पद घटना हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरी चंद यादव और एक निजी चैनल के पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पत्रकार द्वारा जनपद के विकास कार्यों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री गिरी चंद यादव भड़क गए और पत्रकार को “देख लेने” की धमकी दे डाली।
इस घटना के दौरान मंत्री और पत्रकार के बीच गरमागरम बहस हुई, जिसमें मंत्री जी ने अपने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का बचाव करते हुए पत्रकार को माहौल खराब करने का आरोप लगाया। इस हॉटटॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।
विपक्षी दलों और पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। लोगों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की धमकी देना अस्वीकार्य है और इससे जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठता है।
अब यह देखना बाकी है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या सरकार या बीजेपी पार्टी इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाती है।

+ There are no comments
Add yours