फासी के फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत
ओजस्वी किरण संवाददाता
उतराव प्रयागराज।उतराव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों द्वारा थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई।मंडौर थाना उतराव निवासी अजय कुमार भारती जो मजदूरी करता है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 9 माह पूर्व उसका विवाह सदरेपुर सराय इस्माईल में एकता उम्र 20 वर्ष से हुआ था। अजय कुमार ने प्रेम विवाह किया था। वहीं एक दूसरे के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिसको लेकर एकता ने बीती रात को कमरे में लगे चूल्ले में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गई और उसकी मौत हो गई। सुबह तड़के जब उसके पति अजय कुमार ने देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर गुल मचाया आसपास के लोग इकट्ठा हुए फौरन पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका एकता के परिजनों द्वारा थाने में कारवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई।

+ There are no comments
Add yours