सुल्तानपुर जिला प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक के गांव धौरहरा, फरमापुर, फुटेला, गलहिता मैं सोशल ऑडिट की खुली बैठक कल 

0 min read

प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक के गांव धौरहरा, फरमापुर, फुटेला, गलहिता मैं सोशल ऑडिट की खुली बैठक कल 

 मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास के तहत ग्राम सभा में हुए कार्यों की खुली बैठक में होगी समीक्षा
जिले स्तर से नामित नोडल अधिकारी के मॉनिटरिंग में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन खुली बैठक मैं करेंगे कार्यों की समीक्षा
ओजस्वी किरण ब्यूरो सुल्तानपुर
सुल्तानपुर । जनपद सुल्तानपुर में वर्तमान समय में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास की सोशल ऑडिट सोशल आडिट निदेशालय द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार चल रही है। उसी के क्रम में प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक के गांव धौरहरा, फरमापुर, फुटेला, गलहिता ग्राम पंचायत की मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास की सोशल ऑडिट दिनांक 02/09/24 से 04/09/24 होनी है। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ब्लैक रिसोर्स पर्सन और उसकी टीम दो दिन कार्यों का स्थल सत्यापन के बाद ग्राम सभा में पाई गई कमियों को अपने रिपोर्ट में लिखने के बाद ग्राम सभा की खुली बैठक में जनता जनार्दन के सामने ग्राम सभा में पाई गई कमियों और कार्य को बताया जाता है। किसी भी कार्य पर ग्राम सभा को किसी की भी आपत्ति हो तो मौजूद टीम आपत्ति लेती इस सोशल ऑडिट का मूल उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण समाज के लोग ही बताते हैं कार्य हुआ है कि नहीं। टीम उन सभी बिंदुओं को अपनी रिपोर्ट में सम्मिलित करती है कार्य नहीं हुआ तो उसकी रिकवरी भी होती है। उसी के क्रम में धौरहरा ग्राम सभा की खुली बैठक खुशबू ब्लाक कोऑर्डिनेटर, फरमापुर की खुली बैठक पूनम यादव ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, फुटेला ग्राम सभा की खुली बैठक विनोद सिंह ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, गलहिता ग्राम सभा की खुली बैठक विजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours