योगी मंत्रिमंडल के मंत्री संजय निषाद के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, मंत्री को आई चोटें, मेडिकल कालेज में भर्ती
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रतापगढ़। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है। यहां योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट में मंत्री संजय निषाद को चोटें आईं है। एक्सीडेंट में काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंत्री संजय निषाद को तत्काल इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज़ में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट प्रतापगढ-रायबरेली सीमा के पास करहिया बाज़ार के पास हुआ है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी बीच उनके काफिले का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें मंत्री को चोट लगी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी मिलते ही तत्काल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे। दुर्घटना कैसे और किस कारण हुई ? इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours