मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस हादसे की शिकार, तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में हुआ हादसा
तीन बोगियों में लगी भीषण आग, कई यात्रियों के घायल होने की खबर,मालगाड़ी से टकराने की वजह से हादसा
ओजस्वी किरण ब्यूरो
तमिलनाडु। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक ट्रेन हादसा सामने आया है। पैंसेजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के आठ कोच नीचे उतर गए। इस ट्रेन को बागमती एक्सप्रेस के तौर पर जाना जाता है।
ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के बाद घटनास्थल पर आग लग गई।हादसे में अभी तक कोई जनहानि सामने नहीं आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours