त्योहारी सीजन में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियाँ

0 min read

त्योहारी सीजन में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियाँ

ओजस्वी किरण डेक्स 

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ष 7,435 विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। पिछले वर्ष की तुलना में, जब 4,500 विशेष गाड़ियाँ चलाई गई थीं, इस बार अधिक गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 05 नवंबर को 03 विशेष गाड़ियाँ चलाई गई थीं, और 06 नवंबर 2024 को 08 विशेष गाड़ियाँ अतिरिक्त रूप से चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, आज उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र से कुल 33 विशेष गाड़ियाँ गुजरेंगी।

रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, जिसमें आरपीएफ द्वारा यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से गाड़ियों में प्रवेश कराया जा रहा है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएँ और अपनी यात्रा को सुगम बनाएँ।

06 नवंबर 2024 को चलाई जा रही विशेष गाड़ियाँ:

1. गाड़ी संख्या 04189, कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ के लिए, सुबह 07:15 बजे प्रस्थान।

2. गाड़ी संख्या 04137, ग्वालियर से बरौनी के लिए, सुबह 07:10 बजे प्रस्थान।

3. गाड़ी संख्या 01927, कानपुर सेंट्रल से मदुरई के लिए, दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान।

4. गाड़ी संख्या 01922, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से पुणे के लिए, दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान।

5. गाड़ी संख्या 04165, आगरा कैंट से अहमदाबाद के लिए, रात 20:20 बजे प्रस्थान।

6. गाड़ी संख्या 04123, प्रयागराज से निजामुद्दीन के लिए, दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान।

7. गाड़ी संख्या 04190, अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल के लिए, दोपहर 13:40 बजे प्रस्थान।

8. गाड़ी संख्या 01046, प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए, शाम 18:55 बजे प्रस्थान।

06 नवंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे से गुजरने वाली विशेष गाड़ियाँ:

1. गाड़ी संख्या 01045, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रयागराज के लिए।

2. गाड़ी संख्या 01053, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के लिए।

3. गाड़ी संख्या 01481, पुणे से दानापुर के लिए।

4. गाड़ी संख्या 01143, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए।

5. गाड़ी संख्या 01205, पुणे से दानापुर के लिए।

6. गाड़ी संख्या 01079, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर के लिए।

7. गाड़ी संख्या 01207, नागपुर से समस्तीपुर के लिए।

8. गाड़ी संख्या 01415, पुणे से गोरखपुर के लिए।

9. गाड़ी संख्या 01027, दादर से गोरखपुर के लिए।

10. गाड़ी संख्या 02564, नई दिल्ली से बरौनी के लिए।

11. गाड़ी संख्या 02570, नई दिल्ली से दरभंगा के लिए।

12. गाड़ी संख्या 02394, नई दिल्ली से पटना के लिए।

13. गाड़ी संख्या 02398, नई दिल्ली से पटना के लिए।

14. गाड़ी संख्या 05220, आनंद विहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर के लिए।

15. गाड़ी संख्या 03418, उधना से मालदा टाउन के लिए।

16. गाड़ी संख्या 03484, नई दिल्ली से भागलपुर के लिए।

17. गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा से हावड़ा के लिए।

18. गाड़ी संख्या 03510, खातीपुरा से आसनसोल के लिए।

19. गाड़ी संख्या 01906, अहमदाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए।

20. गाड़ी संख्या 04126, बांद्रा टर्मिनस से सूबेदारगंज के लिए।

21. गाड़ी संख्या 05186, यशवंतपुर से छपरा के लिए।

22. गाड़ी संख्या 04056, आनंद विहार टर्मिनस से बलिया के लिए।

23. गाड़ी संख्या 02262, नई दिल्ली से दरभंगा के लिए।

24. गाड़ी संख्या 02252, नई दिल्ली से पटना के लिए।

25. गाड़ी संख्या 04034, दिल्ली से जयनगर के लिए।

26. गाड़ी संख्या 07175, सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए।

27. गाड़ी संख्या 06249, केएसआर बेंगलुरू से दानापुर के लिए।

28. गाड़ी संख्या 07363, हुब्बल्ली से योग नगरी ऋषिकेश के लिए।

29. गाड़ी संख्या 01661, रानी कमलापति से दानापुर के लिए।

30. गाड़ी संख्या 09063, वापी से दानापुर के लिए।

31. गाड़ी संख्या 09413, अहमदाबाद से बरौनी के लिए।

32. गाड़ी संख्या 09321, डॉ. अम्बेडकरनगर से श्री वैष्णो धाम कटड़ा के लिए।

33. गाड़ी संख्या 09405, साबरमती से पटना के लिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours