मदर गौरी फोर्ड फ्यूचर स्टिक स्कूल में आयोजित किया गया बाल मेला

0 min read

मदर गौरी फोर्ड फ्यूचर स्टिक स्कूल में आयोजित किया गया बाल मेला

ओजस्वी किरण संवाददाता 

हंडिया प्रयागराज। गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर कस्बा हण्डिया के मदर गौरी फोर्ड फ्यूचर स्टिक स्कूल में प्रबंध निदेशक राम भरत के निर्देश पर निदेशक रुपेश सिन्हा के नेतृत्व में बाल दिवस के मौके पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में मदर गौरी फोर्ड फ्यूचर स्टिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी स्टाल लगाई गई जहां पर उपस्थित विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों समेत बच्चों ने जमकर लाजवाब बनाए गए व्यंजनों का आनंद लिया। बाल मेले में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाकर स्टाल लगाई गई थी। बाल मेले में पानीपुरी चाऊमीन पकौड़ी नमकीन बिस्किट चिप्स एवं खीर की स्टाल लगाई गई जहां पर बच्चों द्वारा मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद लिया गया। बाल मेले में प्रधानाचार्या प्रतिभा सिन्हा इंचार्ज प्रधानाचार्या रूपा चौरसिया सहायक अध्यापिका भावना श्रीवास्तव शीला श्रीवास्तव वंदना सिंह प्रदीप कुमार द्वारा अभिभावकों संग मिलकर बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से सामान भी खरीदे गए जिसको लेकर बच्चों में एक अलग खुशी का माहौल बना रहा।बच्चों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा था। इस मौके पर स्कूल के निदेशक रुपेश सिन्हा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे बहुत ज्यादा प्रिय थे इसलिए प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में उनके भी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया है। इंचार्ज प्रधानाचार्या रूपा चौरसिया द्वारा बाल मेले में उपस्थित रहे अभिभावकों एवं बच्चों के प्रति आभार जताया गया। बाल मेले की समाप्ति पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours