प्रयागराज पहुंचे हॉकी खिलाड़ी अली खान का जनपद वासियों ने किया जोरदार स्वागत
ओजस्वी किरण डेक्स
प्रयागराज। मलेशिया में भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी अली खान का कांस्य पदक जीत कर अपने गृह जनपद प्रयागराज में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया। अली खान अपने प्रारंभिक प्रशिक्षक विजय सिंह के साथ झूसी स्थित खेल मैदान पर अपनी शुरुआत की थी इसके बाद आज भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार के दिन अली खान का झूसी में जोरदार स्वागत किया गया। अली खान अपने घर से डीजे पर स्वागत करने वाले लोगों के साथ सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए। अपनी शुरुआती दिनों हाकी प्रशिक्षण खेल मैदान पर पहुंचे। अली खान के परिवार व स्थानीय लोग आसपास के बच्चों में काफी उत्साह रहा। अली खान ने अपने संबोधन में बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी हॉकी खेलना जारी रखा। अली ने आगे बताया कि मेरे गुरु विजय सिंह हमेशा कड़ी मेहनत के साथ हम लोगों को हॉकी की बारीकियां सिखाई जिसका नतीजा है कि आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अली खान ने सभी झूसी वासी एवं प्रयागराज का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान हॉकी कोच विजय सिंह ने कहा कि अली खान की मेहनत रंग लाई हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह एक दिन इंटरनेशनल खिलाड़ी बने टीम इंडिया का नेतृत्व करें प्रयागराज जिले और देश का नाम रोशन करें इस मौके पर सुरेश सिंह तोमर, हसन नकवी, विजय सिंह हॉकी कोच, महेंद्र नाथ सिंह, हॉकी उस्मानी बाई, समाजसेवी पार्षद शिवनारायण यादव, गुल फिरोज, पार्षद सुमित निषाद,पार्षद इंजीनियर वैभव दुबे, कोच विजय सिंह, सीनियर हॉकी खिलाड़ी विपुल सिंह,मोहम्मद हारुन,मोहम्मद आजम, मोहम्मद तौसीफ, अजय यादव, व क्षेत्रवासी सहित दर्जनों की संख्या में हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours