होली मिलन समारोह में मिश्र बंधुओं ने बांधा समां श्रोता हुए मंत्रमुग्ध 

0 min read

होली मिलन समारोह में मिश्र बंधुओं ने बांधा समां श्रोता हुए मंत्रमुग्ध 

होली मिलन समारोह में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे 

 संवाददाता बारा 

प्रयागराज बारा । यमुना नगर महराज भवन कंजासा में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।

होली मिलन समारोह में सुप्रसिद्ध भजन गायक मिश्र बंधुओं ने अपने अंदाज में होली गीत आज बिरज में होली रे रसिया ,खेले मसाने में होली,शिव साजी बरात,गा कर दर्शकों को खुब तालियां बटोरी। वहीं पर प्रसिद्ध गायक सानू,भानू ने भी होली गीत गा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने होली गीत आज बिरज में होरी रे रसिया और बहुत सारे गाने गा कर लोगों को भाव विभोर किया।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी ने कहा कि हम हर वर्ष होली मिलन समारोह करते आ रहे हैं और इस तरह के आयोजन का एक ही मक़सद है कि हम सब मिलकर जुलकर और भाई चारे के साथ रहें एक दुसरे के सुख दुःख सांझा करते रहे।

उक्त कार्यक्रम में मिश्र बन्धु, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक, सानू भानू सुप्रसिद्ध गायक, मुकेश द्विवेदी, परवेज आलम, मोहम्मद आरिफ, राजेश चतुर्वेदी, गौरीशंकर बिंद, ग्राम प्रधान लालापुर, ब्लांक प्रमुख जसरा अजीत सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours