जिलाधिकारी विशाल सिंह के विदाई सम्मान समारोह में भाव विह्वल हुआ कलेक्ट्रेट  परिसर

1 min read

जिलाधिकारी विशाल सिंह के विदाई सम्मान समारोह में भाव विह्वल हुआ कलेक्ट्रेट  परिसर

भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद -निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल सिंह

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बंधुओ व जनपदवासियों का मिला भरपूर सहयोग, स्नेह व प्यार, मेरे जीवन की अमूल्य पूजी है विशाल सिंह

ओजस्वी किरण ब्यूरो भदोही 

भदोही । निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल सिंह की ‘‘विदाई सम्मान समारोह’’ कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बंधुओ व जनपदवासियों ने किया। निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल सिंह की विदाई सम्मान समारोह में सभी ने उनके प्रति आभार जताते हुए अपने अनुभव व भाव व्यक्त किया।

निवर्तमान डीएम विशाल सिंह द्वारा जनपद में जॉइनिंग से लेकर स्थानांतरण तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, उपलब्धियों, पलों को सहेजते हुए सभी लोगों ने सराहना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को जीवंत किया।

‘‘विदाई सम्मान समारोह’’ में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे 14 महीने के सेवा काल में मुझे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग, स्नेह व प्यार मिला जो मेरे जीवन की अमूल्य पूजी है।

जनपद भदोही में अपने सेवा काल के दौरान शासन के मंशानुरूप एवं जनहितार्थ मैने जो कुछ भी विकास कार्य व नवाचार पहल कर सका, वह आप सभी के सहयोग व कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हो सका। समय-समय पर शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों, जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं अभियानों, उपलब्धियां को आप सभी के कर्तव्य परायणता व सहयोग से ही,हम सभी ने मिलकर सफल व शानदार बनाया। आप सभी ने अपने पदीयदायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करते हुए जनपद को विकास के नए क्षितिज पर पहुंचाया। जिसके लिए मैं आपके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण एवं कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति के उनके कार्य दर्शन से जनता उन्हें ‘लोक सेवक’ एवं ‘जननायक’ के रूप में देखती है।

सफलतापूर्वक लोकसभा निर्वाचन, कई वर्षो से एसआईटी जॉच से प्रभावित 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय में पुनः नये चिकित्सकीय ब्लाकों का निर्माण, सीटी स्कैन जॉच सेवा व पैथोलॉजी का शुभारम्भ, विकास भवन परिसर में ई-आफिस प्रक्रिया का शुभारम्भ, मियावाकी पद्धति से मण्डल का पहला वनारोपण, महाकुम्भ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात, होल्डिग एरिया, नास्ते भोजन का प्रबन्ध करना, न्यायालय आपके द्वार के अन्तर्गत ग्रामों में स्वयं जाकर विवादित स्थलों का अवलोकन एवं दोनों पक्षों से संवाद के बाद कई वर्षो से लम्बित वादों का निर्णय करना, निष्पक्ष व पारदर्शी ढ़ग से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं डॉक्टरों की संविदा भर्ती करना, पिपरीस में नये पॉलिटेक्निक कॉलेज का शुभारम्भ, पीडब्ल्यूडी ऑफिस अअन्तिम रूप से पूर्ण, ट्रॉजिट हास्टल का नये ब्लाकों का शुभारम्भ, बीडा पोर्टल एवं मोबाईल ऐप, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम एवं ई०एम०डी० मेनेजमेन्ट सिस्टम (ई-टेण्डर व ई-ऑक्शन) का शुभारम्भ जैसे-अभिनव पहल व उल्लेखनीय कार्य के लिए निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल सिंह का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने निवर्तमान डीएम विशाल सिंह के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि डीएम विशाल सिंह एक कुशल प्रशासक, टीम भावना के साथ कार्य करना, अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करना, सत्य निष्ठा निष्पक्षता के साथ कार्य करने वाले लोक सेवक के रूप में याद किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, द्वय अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, शिव नारायण सिंह ने जिलाधिकारी विशाल सिंह को इंसानियत व मानवीय, सामाजिक सरोकारों के रक्षक रूप में देखा। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली, सदाचार पूर्ण आचरण, सदव्यवहार, सत्यनिष्ठा व कर्तव्यनिष्ठा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित, प्रोत्साहित व मार्गदर्शित करती है।

विदाई सम्मान समारोह के क्रम में निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ जनता, अधिकारी व कर्मचारी, जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर सामूहिक फोटो खिचवाते हुए इन मधुर पलों को यादगार बनाया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी की गाड़ी को फूलों से सजाकर, सम्मान प्रतीक स्वरूप गाड़ी को हाथ से आगे बढ़ाते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल सिंह को मंगलकामनाओं के साथ जीवन के नए एसाइनमेंट विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक सूचना तथा संस्कृति, उ0प्र0 लखनऊ के लिए विदा किया।

सांसद डॉ विनोद बिंद,जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दूबे, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर,एसडीम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव, श्यामणि त्रिपाठी, एसडीएम भदोही अरूण गिरि, भानसिंह, एसडीएम औराई बरखा सिंह, बीड़ा उप कार्यपालक अनीता देवी,मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह,उप निदेशक कृषि अश्वनी सिंह, जिला सूचना आधिकारी डा.पंकज कुमार, सीएमओ डॉ संतोष चक, बीएसए भूपेंद् नारायण सिंह,तहसीलदार संजय कुमार, सुनील कुमार, अजय सिंह, एक्सईएन जल निगम मुजीब अहमद, सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों ,मीडिया बंधुओं ,जनपदवासियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ बिताए गए अपने अनुभव पलों को व्यक्त करते हुए उन्हें हृदयतल की गहराइयों से विदाई देते हुए उन्हें जीवन के नए पड़ाव की बधाई व शुभकामना दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours