उत्थान एकेडमी संस्थान के छात्र-छात्राओं का भी सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा 2024-2025 मे रहा दबदबा

1 min read

उत्थान एकेडमी संस्थान के छात्र-छात्राओं का भी सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा 2024-2025 मे रहा दबदबा

ओजस्वी किरण ब्यूरो

प्रयागराज। हनुमानगंज कोटवा स्थित उत्थान एकेडमी संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राएं सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा 2024-2025 में शानदार अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। प्रत्युष दुबे ने 83.2%, अनन्या सिंह ने 80.8%, अन्नु मौर्य ने 77.6% तथा लक्ष्य त्रिपाठी ने 70.2% अंक प्राप्त किए हैं। इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वीके सिंह,अमित कुमार एवं पीएन मौर्य ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्थान एकेडमी परिवार को इन होनहार छात्रों की सफलता पर गर्व है और हम आशा करते हैं कि ये आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। संस्थान लगातार शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुभवी शिक्षकों, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा अनुशासित वातावरण के कारण यहां के छात्र हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्थान एकेडमी के पीएन मौर्य ने बताया कि आगामी सत्र में भी हम और बेहतर सुविधाएं, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम और आधुनिक शिक्षण विधियों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही, सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संस्थान द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को निरंतर निशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि हर बच्चा शिक्षा के उजाले से वंचित न रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours