अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवेज) प्रकाश डी. द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन PET परीक्षा के लिए की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

1 min read

अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवेज) प्रकाश डी. द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन PET परीक्षा के लिए की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

ओजस्वी किरण ब्यूरों लखनऊ

लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवेज) प्रकाश डी. द्वारा PET परीक्षा के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ श्रीमती सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक, रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी, रेलवे (द्वितीय) हृषिकेश यादव, स्टेशन अधीक्षक अरविंद बघेल सहित रेलवे, आरपीएफ एवं जीआरपी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों हेतु हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया, पेयजल व चिकित्सा जैसी सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours