कफ सिरप के वांछितों की सपा मुखिया के साथ तस्वीर लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम

0 min read

कफ सिरप के वांछितों की सपा मुखिया के साथ तस्वीर लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर वांछितों से रिश्ते की स्थिति स्पष्ट करने को कहा

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ 19 दिसंबर। कोडीन कफ सिरप मामले में शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नया खुलासा किया है। कफ सिरप में वांछित लोगों के समाजवादी पार्टी के मुखिया के तस्वीर मीडिया से साझा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हें? इसे स्पष्ट करें।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सपा कफ सिरप के वांछितों को क्यों सम्मान देने का काम कर रही है? ये लोग प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ये समूह सपा के सदस्य हैं। इनका पालन पोषण सपा ने किया है।

सपा अपना पाप सरकार पर मड़ रही
उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना पाप सरकार पर मड़ रही है। सरकार कफ सिरप मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है। जल्द ही जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भ्रष्टाचार पर किया प्रहार
श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लगातार प्रदेश को वन डिस्टिक वन माफिया, भ्रष्टाचार, कदाचार, गुंडागर्दी की ओर धकेलने वाले सपा के लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ निष्पक्ष जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours