प्रयागराज में 12वीं तक के सभी स्कूलों में 20 तक छुट्टी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। माघ मेला के मुख्य स्नान पर्वों मकर संक्राति एवं मौनी अमावस्या के कारण जिले में भीड़भाड़, यातायात में कठिनाई, छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलेभर के 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के छात्र-छात्राओं की 20 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

+ There are no comments
Add yours