ममता बनर्जी के रक्त रंजित राज की विदाई करने की मन बना चुकी है जनता- मुख्तार अब्बास नकवी

1 min read

ममता बनर्जी के रक्त रंजित राज की विदाई करने की मन बना चुकी है जनता- मुख्तार अब्बास नकवी

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस अवसर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट किया और एस आई आर अभियान की चर्चा किया।

श्री नकवी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर कहा कि एस आई आर अभियान को लेकर ममता बनर्जी इसलिए भयभीत है कि उनके फर्जी घुसपैठी वोटर देश छोड़कर कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल की जनता उनकी कुशासन और रक्त रंजित राज सरकार से त्रस्त हो चुकी है और ममता बनर्जी की कुशल के राज से मुक्ति चाहती है इसलिए पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की रक्त रंजित सुशासन भारी सरकार से विदाई करने का मन बना चुकी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार मां, माटी और मानुष के लिए अभिशाप बन चुकी है और अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत की धरती से कमल खिलेगा। घमंडिया और कुंठा ग्रस्त कांग्रेस विपक्ष दल होने के नाते देश की राष्ट्रीय एवं आंतरिक मामले के मुद्दे के मामले में बिल्कुल फेल हो चुकी है इसलिए जनता अब कांग्रेस से ऊब चुकी है और उन्हें रसातल में भेज चुकी है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाण्डेय के पिता राम चंद्र पाण्डेय के निधन पर उनके निवास पर शोक संतप्त परिवार को संवेदना और पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वागत करने वालों में राम जी केसरवानी, सीता शरण शास्त्री, राजेश केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours