मुख्य सचिव से वर्ष 2021 एवं 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 18 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की
ओजस्वी किरण डेक्स लखनऊ
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से वर्ष 2021 एवं 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 18 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बेहतर है। उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। उत्तर प्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर करना आप सभी का संवैधानिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व हैं।
उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा। पुलिस को अपने कर्मचारियों को बेहतर माहौल देने, अपनी छवि सुधारने और अच्छी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरुरत है। आपकी ताकत आपका व्यवहार है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे हिन्दुस्तान में डिजिटल ट्रांजेक्शन तेजी से हो रहा है, लेकिन साथ ही साइबर अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है।

+ There are no comments
Add yours