नेहरु ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की एथेलेटिक्स टीम चेन्नई रवाना
ओजस्वी किरण डेक्स प्रयागराज
तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी चेन्नई में 4 से 7 जनवरी को आयोजित हों रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग हेतु 6 सदस्यीय टीम (1) एथेलेटिक्स कोच अजय कुमार (2)बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र सतीश कुमार, (3)बीए प्रथम सेमेस्टर, सतीश वर्मा (4)विजय कुमार बीए प्रथम सेमेस्टर (5) दूध नाथ (6) बीए चतुर्थ सेमेस्टर के नीरज कुमार , कोच अजय कुमार इस टीम में शामिल हैं। क्रीड़ा सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। पिछले तीन वर्षों से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया में पदक जीत रहे हैं। कोच अजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय को टीम से पदक जीतने की उम्मीद है। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी चेन्नई में 4 जनवरी से आयोजित हो रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश भर से लगभग 200 यूनिवर्सिटी प्रतिभाग कर रही हैं।

+ There are no comments
Add yours