लिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मृत पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत करीब 31 करोड़ 18 लाख 04 हजार 550 रूपये के चेक प्रदान किये गये

1 min read

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मृत पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत करीब 31 करोड़ 18 लाख 04 हजार 550 रूपये के चेक प्रदान किये गये

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में अमिताभ यश अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 द्वारा विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों एवं सड़क/ट्रेन दुर्घटनाओं में दिव्यांग हुए पुलिस कर्मियों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

 उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से किये गये एमओयू के तहत आकस्मिक दुर्घटना में मृत/दिव्यांग पुलिस कर्मियों को पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किये जाते हैं, इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 द्वारा 17 मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों एवं 04 दिव्यांग पुलिस कर्मियों, कुल 21 को करीब 31 करोड़ 18 लाख 04 हजार 550 रूपये के चेक प्रदान किये गये ।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित बैंक आफ बडौदा के महाप्रबन्धक, उप महाप्रबन्धक एवं शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours