हज यात्री स्वयं अपने लॉगइन से उड़ान वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर या हज सुविधा एप के माध्यम से बुक कर सकते है

1 min read

हज यात्री स्वयं अपने लॉगइन से उड़ान वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर या हज सुविधा एप के माध्यम से बुक कर सकते है

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ: एस0पी0 तिवारी सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया है कि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-29 दिनांक 28.01.2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि हज-2026 के हज यात्रियों के लिए अपने व्यक्तिगत लॉगइन के माध्यम से सीधे अपनी उड़ानें बुक करने के लिए एक ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा आरम्भ की गयी है। हज यात्री स्वयं अपने लॉगइन से अपनी इच्छानुसार उड़ान वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर या हज सुविधा एप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से वैकल्पिक है, जिसका उद्देश्य केवल हज यात्रियों को अपनी इच्छानुसार उड़ान बुक करने की है।
उक्त सुविधा दिनांक 29.01.2026 से केवल चार दिवसों के लिए दी गयी है। बुकिंग सीट की उपलब्धता व उड़ान की क्षमता के अधीन होगी। एक बार बुकिंग हो जाने के बाद यात्रा या उड़ान की तिथि में कोई बदलाव सम्भव नहीं होगा किसी प्रकार का अनुरोध करने पर हज कमेटी द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा समाप्त होने के बाद बुकिंग न कर पाने वाले हज यात्रियों की बुकिंग हज कमेटी आफ इण्डिया सीट की उपलब्धता के आधार पर करेगी। जोहफा, बिना महरम श्रेणी की महिलाएं व रुबात श्रेणी के हज यात्रियों के लिए यह सुविधा अनुमन्य नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours