स्थानीय जमीनों को सस्ते दामों पर दिया जा रहा पूंजीपतियों को-अजय राय

1 min read

योजनाओं के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार-अविनाश पाण्डेय

जनता के मताधिकार का हो रहा दुरूपयोग-अविनाश पाण्डेय

मनरेगा को खत्म कर भाजपा ने उजागर की अपनी मजदूर विरोधी सोच-अजय राय

स्थानीय जमीनों को सस्ते दामों पर दिया जा रहा पूंजीपतियों को-अजय राय

ओजस्वी किरण डेक्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूरे प्रदेश भर में ‘‘संविधान संवाद महापंचायत कार्यक्रम’’ आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी शुरुआत पिछले दिनों जनपद सीतापुर से हो चुकी है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर के नटकुर गांव में आज तीसरी ‘‘संविधान संवाद महापंचायत’’ का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू द्वारा किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय शामिल हुए एवं अध्यक्षता उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने किया। 

सवंधिान संवाद महापंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव- प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकारों में योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। आमजनों के हितों में कोई कार्य नहीं हो रहा है बल्कि भाजपा सरकारें सिर्फ और सिर्फ क्रोनी पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं।

श्री पाण्डेय ने कहा कि आज हजारों की संख्या में आप सब की मौजूदगी यह बता रही है कि आप संविधान में आस्था रखते हैं। मगर जिस मताधिकार का प्रयोग आप करते हैं, वोट चोरी के इस समय में यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि आपके मत का सही प्रयोग हो रहा है या फिर नहीं। एसआईआर के नाम पर वोट चोरी कर इस देश के लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही संकल्पित हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

श्री पाण्डेय ने कहा कि आज उ0प्र0 मातृ शक्ति डर कर जीवन जीने के लिए मजबूर है आए दिन उनके खिलाफ अत्याचार और अपराध हो रहें हैं और दुर्भाग्य यह है कि प्रदेश की पुलिस उन पर हो रहे अपराधों को रोकने के बजाए अपराधियों को संरक्षण दे रही है। 

श्री पाण्डेय ने कहा कि नेता रूद्र दमन सिंह बबलू जैसा होना चाहिए जो आमजनों की समस्या को अपना मानते हुए उन्हें सुलझाने के लिए हमेशा खड़ा रहता हो। ‘‘संविधान संवाद महापंचायत’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं मजदूरों को ताकत देने के लिए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की सोच के अनुरूप लाए गए मनरेगा कानून जिसे एक्ट बनाकर मजदूरों को काम देने का प्रावधान किया गया था ऐसे जन कानून को भाजपा खत्म कर अपनी मजदूर और किसान विरोधी सोच का उजागर कर रही है।

श्री राय ने कहा कि आप वोट उस नेता को दीजिए जो जमीनी हो, आपके सुख-दुख का साथी हो। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कतई भी वोट मत दीजिए जो मोटरसाइकिल और मोबाइल बांटकर सत्ता में आना चाहते हैं, ऐसे लोग चुनाव जीतकर सत्ता में आने के बाद जनता का कोई भी कार्य नहीं करते। 

कार्यक्रम के आयोजक जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू ने भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी द्वारा स्कूटर इंडिया फैक्ट्री लगाई गई थी ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन हो सके मगर आज भाजपा सरकार ने उस फैक्ट्री की जमीन को हिन्दुजा ग्रुप को दे दिया है जहां किसी भी स्थानीय व्यक्ति को रोजगार का अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है।

 श्री बबलू ने कहा कि गांधी की सोच के अनुरूप बने मजदूर हितैषी कानून मनरेगा को खत्म कर भाजपा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है।

आज के संविधान संवाद महापंचायत कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्र चौधरी -विधायक, पूर्व विधायक इन्दल रावत निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद अहमद, प्रमोद सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ0 जियाराम वर्मा, विजय बहादुर सिंह महीप सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, प्रमोद राजपूत, बब्बन पाण्डेय गोलू पाठक, राजेन्द्र चौरसिया, अंजू गौतम, कल्लू पाल, गणेशी रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours