प्रतियोगी छात्रा ने जहर खाकर दी जान, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत 

1 min read

प्रतियोगी छात्रा ने जहर खाकर दी जान, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। धूमनगंज में रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे रविवार की रात सवा नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को दोपहर में उसकी सांसें थम गईं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के चक मीरापट्टी की रहने वाले सुरेश गौतम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। तीसरे नंबर की बेटी नीलम गौतम (24) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। रविवार को देर शाम उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। यहां रात भर उपचार चला। दूसरे दिन सोमवार को उसकी सांसें थम गईं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours