उम्मीद संस्था ने मेधावी बच्चों को दिखाई ‘बॉर्डर 2’, गणतंत्र दिवस परेड में तृतीय स्थान की खुशी मनाई

1 min read

उम्मीद संस्था ने मेधावी बच्चों को दिखाई ‘बॉर्डर 2’, गणतंत्र दिवस परेड में तृतीय स्थान की खुशी मनाई

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ । गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उम्मीद संस्था द्वारा लखनऊ के सहारागंज मॉल स्थित PVR सिनेमा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उन 100 मेधावी बच्चों के सम्मान में किया गया, जिन्होंने 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में तृतीय स्थान (3rd Rank) प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। बीटिंग द रिट्रीट समारोह में बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ चुके इन बच्चों की इस उपलब्धि की खुशी मनाने के लिए संस्था द्वारा उन्हें नवीनतम देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दिखाई गई।

सुबह 11:00 बजे फिल्म का विशेष शो शुरू हुआ, सिनेमा हॉल तालियों और जोश से गूंज उठा। मध्यांतर के दौरान सभी बच्चों को पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक प्रदान की गई। फिल्म समाप्ति के बाद बच्चों को विशेष रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए। फिल्म देखने के बाद जब बच्चों से उनके अनुभव पूछे गए, तो कई बच्चों ने भावुक होकर कहा-“हम भी बड़े होकर देश की सेवा करेंगे और तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।”

उम्मीद संस्था के प्रतिनिधि ने कहा-“इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत से गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा स्थान हासिल किया है। हमारा उद्देश्य केवल उन्हें सम्मानित करना नहीं था, बल्कि मनोरंजन के माध्यम से उनके भीतर छिपी देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना भी था। ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्में युवाओं में साहस और समर्पण का संचार करती हैं।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours