आशा संगिनी देयकों का बकाया भुगतान जल्द,आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कुसुम लता यादव ने जताया आभार
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अरुणा शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के एनएचएम विभाग ने आशा- आशा संगिनी के लंबित भुगतान के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 2 जनवरी 2026 को आशा- आशा संगिनी के बकाए के भुगतान के लिए मिशन निदेशक द्वारा सभी जनपदों में पत्र भेजे गए थे। 1090 करोड़ 95 लाख 51000 बजट का आवंटन भी 24 जनवरी 2026 को किया गया था।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बराबर यह मुद्दा उठाती रही है कि आशाओं का भुगतान समय से नहीं हो रहा है। मिशन निदेशक ने राज्य स्तर पर इसकी समीक्षा किया है और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के आरोप की पुष्टि हो गई ।
मिशन निदेशक ने 4 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एक कड़ा पत्र जारी करते हुए 31. 3.2025 तक के बकाया देयकों का भुगतान सुनिश्चित करते हुए एक सप्ताह में शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। अपने निर्देश में मिशन निदेशक ने आशा- आशा संगिनी के समस्त इंसेंटिव का भुगतान करने का निर्देश दिया है। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम लता यादव ने मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवल का आभार व्यक्त किया है । कुसुम लता यादव ने संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी एवं महामंत्री अरुणा शुक्ला का भी आभार व्यक्त किया है

+ There are no comments
Add yours