किसानों के हित में मजबूती के साथ खड़ी है सरकार- सूर्य प्रताप शाही

1 min read

किसानों के हित में मजबूती के साथ खड़ी है सरकार- सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में 05 दिवसीय विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस का हुआ आयोजन

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित गंगा पंडाल में आयोजित पांच दिवसीय किसान मेले में शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने फतेहपुर के किसान राजेंद्र कुमार पटेल को अपने क्षेत्र में किसानों के लिए निशुल्क सिंचाई उपलब्ध कराने पर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया।

इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित में मजबूती के साथ खड़ी है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी किसानों के निजी नलकूपों के बिल माफ कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में सिंचाई वाले नलकूप से बिल नहीं लिया जाता है। उन्होंने जिले में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषक उत्पादक संगठनों को निर्देशित किया कि जनपद में बीज उत्पादन का कार्य करें जिससे किसानों को उचित दर पर अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कृषक उत्पादन संगठन को सहयोग करें। इस वर्ष भी निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण सरकार की ओर से कराया जा रहा है। इस दौरान कृषि मंत्री ने योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले किसान लाभार्थियों को सम्मानित किया। दस किसानों को मिनीकिट बीज वितरण और दस किसानों को कृषि रक्षा रसायन एवं कस्टम हायरिंग का प्रमाणपत्र दिया गया।

इस मौके पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप कृषि निदेशक पवन विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours