मनरेगा वापसी के लिए सरकार को मजबूर करेंगे- राजेश तिवारी

1 min read

मनरेगा वापसी के लिए सरकार को मजबूर करेंगे- राजेश तिवारी

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि भारत के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को केंद्र सरकार ने बंद कर एक बार फिर गांधी की हत्या की है। मनरेगा बंद होने से गांव का विकास खत्म हो जाएगा जिसकी बहाली के लिए कांग्रेस सरकार को किसान बिल वापसी की तरह विवश करेगी।

आज शुक्रवार को अपराह्न यहां प्रयाग जोन की समीक्षा बैठक में बोलते हुए उन्होंने बताया कि संगठन सृजन नए सिरे से प्रारंभ किया जाएगा जिसके सभी जनपदों में प्रभारी नियुक्त किया जा चुके हैं। कहा कि एसआईआर मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। जल्दबाजी में होने वाली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का समय आगे बढ़ाने की मांग करते हुए तिवारी ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर इसे ईमानदारी से लागू कराएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेंगी जिसकी तैयारी की जा रही हैं।

इस दौरान जोनल कोऑर्डिनेटर विजय प्रकाश, शहर अध्यक्ष फुजै़ल हाशमी, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद , मनीष मिश्रा, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, गौरव पांडेय, किशोर वार्ष्णेय, राजेश राकेश, राजन दुबे, शकील अंसारी, अभिषेक राणा, बृजेंद्र मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, सुनील पांडेय ,मंजू संत, देवराज उपाध्याय आदि मौजूद थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours