यूजीसी एक्ट के समर्थन में प्रतिरोध सभा,सिविल लाइन के धरना स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन

0 min read

यूजीसी एक्ट के समर्थन में प्रतिरोध सभा,सिविल लाइन के धरना स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। इलाहाबाद नागरिक समाज के सहयोग से प्रयागराज के सामाजिक संगठनों के संयुक्त समन्वय द्वारा बुधवार को यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में एक शांतिपूर्ण प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। यह सभा सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा के पास धरना स्थल पर दिन में 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभा के दौरान वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, न्यायपूर्ण और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त जातीय भेदभाव और उत्पीड़न के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस कानून का लागू होना बेहद आवश्यक है। प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए शैक्षणिक परिसरों में समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। सभा के अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें यूजीसी एक्ट 2026 को शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई।

प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता एस आर मौर्य और संचालन डॉ कमल उसरी ने किया।

प्रतिरोध सभा को सम्बोधित करने वालों में मुख्यरूप से प्रो विक्रम, निधि, आलोक अम्बेडकर, डॉ आशीष मित्तल, नसीम अंसारी, माताप्रसाद पाल, अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, कमलेश चौधरी, अन्नू सिंह, अविनाश मिश्रा, शेफर्ड धामू पाल, सुरेश चंद्र, राजकुमार पथिक, राधिका पटेल, राम सुमेर, रोहित पटेल, बिशंभर पटेल, डॉ आर के वर्मा, प्रो गिरीश सिंह, पीके सिंह, आर डी यादव, राम किशोर पटेल, विवेक राणा, कमला प्रसाद, आर के विद्यार्थी, भास्कर पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours