इलाज के दौरान महिला की मौत पर घरवालों का हंगामा,
प्राइवेट अस्पताल में किया था भर्ती, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। शहर के प्राइवेट अस्पताल में सोमवार सुबह हंगामा हो गया। महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके घरवाले आक्रोशित हो गए। उनका आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरती गई है, इसलिए महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कर्नलगंज मुहल्ले में रहने वाले पवन कुमार की 36 वर्षीय पत्नी बेबी की तबीयत खराब हुई तो परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बेबी के परिवारवालों ने राज अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours