यूएफबीयू बैंक हड़ताल में शामिल नहीं,तीन बैंक संगठनों की हड़ताल का बैंकों में आंशिक असर : अनिल तिवारी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। केंद्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कम्युनिस्ट समर्थित तीन बैंक संगठनों एआईबीईए, एआईबीओए तथा बेफी ने एक दिवसीय हड़ताल रखी। बैंक कर्मियों के संगठन यूएफबीयू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव तथा मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आज की हड़ताल का भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक आदि बैंकों पर कोई असर नहीं हुआ। यह पूरी तरह खुले रहे. हड़ताल का असर उन बैंकों में, जहां इन संगठनों की मेंबरशिप अधिक है, जैसे इंडियन बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक आदि में ज्यादा पड़ा।
ज्ञातव्य है कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के सभी 9 संगठनों ने 27 जनवरी को 5 दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी।आज की हड़ताल पूर्णतः राजनैतिक है जिसका बैंक कर्मचारियों के औद्योगिक या सेवा संबंधी मुद्दों से कोई प्रत्यक्ष सरोकार नहीं है। उन्होंने आगे बताया इन तीनों संगठनों की वैचारिक एवं संगठनात्मक बाध्यता के चलते राजनीतिक हड़तालों में भी उनके सदस्यों को शामिल किया जाता है।

+ There are no comments
Add yours