पांच लोगों ने किया युवक की गला दबाकर मारने की कोशिश,ममूली बात पर लाठी-डंडों से पीटा, एफआईआर दर्ज 

1 min read

पांच लोगों ने किया युवक की गला दबाकर मारने की कोशिश,ममूली बात पर लाठी-डंडों से पीटा, एफआईआर दर्ज 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज में मामूली विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया। इसके बाद उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायल युवक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ केसरवानी लूकरगंज का रहने वाला है और व्यापार करता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात 1-1.30 बजे वह अपने प्रतिष्ठान से लौट रहा था। रास्ते में उसकी बुआ का लड़का शैलेन्द्र खड़ा था, जिसे देखकर वह रुक गया।

आरोप है कि तभी वहां खड़े मनीष के केसरवानी और शोभित गुप्ता उससे गाली-गलौज करने लगे। आपत्ति करने पर उसे मारना चालू कर दिया। इसके बाद मनीष ने प्रशान्त केसरवानी, सागर केसरवानी और कृष्णा केसरवानी को आवाज लगाकर बुलाया और कहा इसे गैराज में ले चलो। 

आरोप है कि इसके बाद पांचो मिलकर उसे मारते पीटते हुए गैराज के अंदर ले गए और वहां डंडों से पिटाई की। साथ ही दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। पांचों व्यक्तियों ने कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद मरा हुआ समझकर उसके गले से लगभग 24 ग्राम सोने की चेन निकालकर चले गए। 

कुछ देर बाद होश आने पर वह किसी तरह से वहां से भागा और एक राहगीर की मदद से अपने भाई को फोन किया। इस घटना में उसका पर्स भी गायब हो गया जिसमें 3400 रुपए भी थे। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसे देखा जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours