बेली अस्पताल में अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, नये स्थानपर शिफ्ट होगा कैश काउंटर
ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज
प्रयागराज। जिला अस्पलात तेज बहादुर सपू (बेली) अस्पलात में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल परिसर में रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कैश काउंटर का स्थान बदलने का फैसला किया है। वर्तमान समय गैलरी में जिस जगह पर कैश काउंटर बना है वहां पर कम जगह होने के कारण अक्सर मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है जिसके कारण मरीजों एवं तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी होती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. भावना शर्मा ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक काउंटर की जगह बदल दी जाएगी। जिसके कारण अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों को जांच के लिए शुल्क जमा करने में सुविधा मिलेगी।

+ There are no comments
Add yours