घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

1 min read

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवर चुरा लिए। यह परिवार मुंबई में रहता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय जोधराय गांव निवासी शिव कुमारी गुप्ता अपने पति रामदुलार गुप्ता के साथ मुम्बई में रहती हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जो सभी शादीशुदा हैं और मुंबई में अपना कारोबार करते हैं। शिव कुमारी अपने पिता की इकलौती संतान हैं। शिव कुमारी अपने चचेरे भाई विश्वनाथ गुप्ता की बीमारी की खबर सुनकर दो दिन पहले ही मुंबई से गांव आई थीं। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने भाई के घर सोने चली गईं। मंगलवार सुबह जब वह अपने घर लौटीं, तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा पाया।
घर के अंदर जाकर देखने पर शिव कुमारी के होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारियों और संदूकों के ताले तोड़कर उनमें रखे पैसे और गहने चुरा लिए थे।
चोरी की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। तत्काल मऊआइमा पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours