चांद की तस्दीक के साथ शिया-सुन्नी समुदाय ने एक साथ रखा पहला रोजा
ओजस्वी किरण ब्यूरों
देश भर में इबादत और बरकतों का पाक महीना रमजान 2026 आपसी भाईचारे और एकता के संदेश के साथ शुरू हुआ है। बुधवार, 18 फरवरी की शाम को देश के विभिन्न हिस्सों में रमजान का चांद नजर आने के बाद,गुरुवार को शिया और सुन्नी दोनों समुदायों ने एक साथ अपना पहला रोजा रखा ।इसी के साथ इबादत और बरकतों के मुबारक महीने रमजान की खुशियां में लोग मुशगूल हो गए। रोजा खोलने और मगरिब की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने ईशा के वक्त फिर से मस्जिद का रुख किया और माहे रमज़ान में सुन्नी समुदाय की ओर से पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह अदा की। मौसम सर्द रहने के कारण रोजेदारों को प्यास का एहसास भी नहीं हुआ। लोगों ने मस्जिदों व आसपास के घरों में इफ्तारी पहुंचाई।
वहीं घरों में महिलाओं ने रोजा रखकर कुरान पाक का तिलावत की। रोजा के साथ रमजान के पहला असरा रहमत का भी आगाज हुआ। 10 दिनों का यह पहला असरा अल्लाह की रहमत और बरकत का माना जाता है। जिसमें मोमिनों पर दया बरसती है। इस महीने की इबादत बेकार नहीं जाती। शहर के करेली, करेलाबाग, अकबरपुर, दरियाबाद, अटाला, रोशनबाग, दायराशाह अजमल, रानीमंडी, बक्शी बाजार, नखासकोहना, शाहगंज, चक जीरो रोड, हटिया, बहादुरगंज, चौक, चकिया व रसूलपुर समेत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में काफी चहल-पहल रही।

+ There are no comments
Add yours