एक ही रात दो जगह से चोरों ने लाखों की किया चोरी,चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

1 min read

एक ही रात दो जगह से चोरों ने लाखों की किया चोरी,चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के टीकर गांव में एक सप्ताह के भीतर हुई चोरी की दो घटनाओं में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन मामलों में पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अज्ञात चोरों ने एक इलेक्ट्रिक मैकेनिक की दुकान और एक आवासीय घर को निशाना बनाया था, जहां से नकदी, मोबाइल फोन और जेवरात चोरी हुए थे।

पहली घटना रविवार की रात टीकर निवासी धर्मराज पुत्र जितेंद्र कुशवाह की इलेक्ट्रिक मैकेनिक की दुकान पर हुई। मुख्य सड़क पर टावर के पास एक किराए के मकान में स्थित इस दुकान में चोर खिड़की के रास्ते घुसे। चोरों ने ग्राहकों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दुकान में रखे तीन कीपैड मोबाइल फोन, चार्जर और 25,000 रुपये नकद चुरा लिए। जाते समय चोरों ने दुकान की दीवार पर धमकी भरे शब्द भी लिखे थे।

धर्मराज ने गुरुवार को बताया कि वह चार साल से यह दुकान चला रहे हैं और यह पहली बार है जब ऐसी घटना हुई है।

चोरी की दूसरी वारदात भी टीकर गांव में उसी रविवार की रात को हुई। अज्ञात चोर भाई लाल जायसवाल पुत्र शिवनाथ के घर में घुस गए और वहां से नकदी, कपड़े और जेवरात चोरी कर लिए।

भाई लाल ने पुलिस को चोरी की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल की थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours