बीएचयू की घटना के विरोध में कांग्रेसी आज करेगे विरोध प्रदर्शन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रयागराज आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने कसी कमर
ओजस्वी किरण डेक्स
प्रयागराज। वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर दोपहर 12:30 बजे धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपेगी। मंगलवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव ने बैठक कर सभी को शामिल होने का आवाहन किया। और चौदह जनवरी को मणिपुर से महाराष्ट्र तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रयागराज आगमन को लेकर रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया की फरवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज से होकर गुजरेगी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम सभा, ब्लॉक स्तर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को यात्रा संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है।यात्रा जनपद में दो दिवसीय दौरे पर रहेगी। जिसमें दो लाखो लोगो के शामिल होने लक्ष्य रखा गया है।
बैठक के दौरान: सुरेश यादव, हसीब अहमद, रईस अहमद, मनोज पासी, परवेज अशफाक सिद्दीकी, छोटेलाल पटेल, एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, बजरंगलाल दूबे, जीशान अहमद, दिनेश भारतीय समेत आदि लोग मौजूद रहें।

+ There are no comments
Add yours