पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए एकजुट हुए व्यापारी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज।प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा ठाकुर हरनारायण सिंह पी जी कालेज के सभागार में बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर शुक्रवार को महानगर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि
प्रयाग राज में होंने वाली विराट स्वरूप ले रही है जिसमें व्यापारी बंधुओं का विशेष योगदान रहेगा उन्होंने कहा यह आयोजन पूरे प्रयागराज का आयोजन बन गया है ।इसकी सफलता आप सभी व्यापारी बंधुओं के ऊपर निर्भर है आगे उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान 11 फरवरी को होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे और शानदार वृनदावन के कलाकारो के द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला महिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन सहित उपस्थित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री जी की विराट हनुमंत कथा प्रयागराज का गौरव बढ़ाएगी और इस कथा को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारी एकजुट है
बैठक का संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनय प्रताप सिंह राजेश केसरवानी,धर्मेंद्र द्विवेदी पार्षद साहिल अरोरा, अभिलाष केसरवानी,रामलोचन साहू,ओम प्रकाश अग्रहरि, एवं सैकड़ो व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours