मथुरा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर की चपेट में आए यात्री, 6 की मौत, एक घायल
ओजस्वी किरण ब्यूरों
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े यात्री बाथरूम के लिए रुके थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक ने निर्धारित ग्रीन जोन से पहले ही लापरवाही बरतते हुए एक्सप्रेस-वे पर बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

+ There are no comments
Add yours