बालीपुर में आमने-सामने भिड़ीं बाइक, एक युवक की मौत, चार घायल
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज : बलीपुर, नागनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस सड़क पर शुक्रवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में चका गांव निवासी कमला शंकर पटेल के 28 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार पटेल की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी मुस्कान व उजाला तथा दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत कुमार और हिमांशु, निवासी जलालपुर नागनाथपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विनोद कुमार पटेल अपनी चचेरी बहन उजाला पटेल और भतीजी मुस्कान के साथ फूलपुर कोतवाली के चिरौड़ा गांव बुआ के यहां शादी समारोह से देर रात लगभग 12 बजे लौट रहे थे। दूसरी ओर जलालपुर गांव निवासी पारस नाथ के पुत्र हिमांशु कुमार व प्रशांत कुमार पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सर्विस सड़क पर फैले बालू के कारण दोनों बाइकें अनियंत्रित हो गईं और आमने-सामने टकरा गईं। जिसमे विनोद की घटना स्थल की मौत हो गई वहीं मुस्कान, उजाला तथा हिमांशु ,प्रशांत गंभीर रूप से घायल हैं।

+ There are no comments
Add yours