दैनिक पंचांग एवं राशिफल 8 फरवरी 2026 रविवार
ज्योतिषाचार्य: अरुण देव शास्त्री
ओजस्वी किरण
॥ आज का पंचांग ॥
संवत्: विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947
माह: फाल्गुन (कृष्ण पक्ष)
सप्तमी (अगले दिन प्रातः 04:55 तक)
नक्षत्र: स्वाति (अगले दिन प्रातः 04:45 तक)
योग: गण्ड (रात्रि 11:43 तक)
करण: विष्टि/भद्रा (दोपहर 03:57 तक), बव (अगले दिन प्रातः 04:55 तक)
चंद्र राशि: तुला (अहोरात्र)
सूर्योदय: प्रातः 06:42, सूर्यास्त: सायं 06:06
शुभ मुहूर्त..
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 तक
अमृत काल: रात्रि 08:35 से 10:21 तक
अशुभ समय…
राहुकाल: सायं 04:43 से 06:06 तक
भद्रा: प्रातः 06:42 से दोपहर 03:57 तक (भद्रा के दौरान शुभ कार्य वर्जित हैं)
॥ आज का राशिफल ॥
मेष: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
वृष: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता का दिन है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कर्क: भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में बाधा आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए योग करें।
सिंह: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी।
कन्या: धन की स्थिति में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता बनाए रखें, अन्यथा परिजनों से मनमुटाव हो सकता है।
तुला: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय की सराहना होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक: व्यर्थ के खर्चों से मानसिक तनाव हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं।
धनु: आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मकर: कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ: भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े काम बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अचानक धन लाभ या हानि की संभावना है।
आज का विशेष उपाय: रविवार का दिन है, भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें।

+ There are no comments
Add yours