गंगा पुल पर ट्रेन से कटकर एएनएम छात्रा की मौत

0 min read

गंगा पुल पर ट्रेन से कटकर एएनएम छात्रा की मौत

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र के फाफामऊ गंगा पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। सूचना पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के मीर अहमदपुर दीदारगंज निवासी जय प्रकाश किसान हैं। उनके चार बच्चों में बड़ी बेटी दीपिका (19) तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर एएनएम की पढ़ाई करती थी। शनिवार की सुबह शिवकुटी पुलिस को सूचना मिली कि फाफामऊ के गंगा पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दीपिका के रूप में की।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। खबर पाकर मोर्चरी पहुंचे मृतका के चाचा कमल सिंह ने बताया कि दीपिका अपने मामा के बच्चों के साथ तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह पढ़ने में होशियार थी। उसके साथ क्या हुआ उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस ने बताया कि दीपिका ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड किया है। जबकि परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
दीपिका की मौत की खबर सुनकर मोर्चरी पहुंचे चाचा कमल सिंह और पिता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बेटी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। वह खुश थी और शुक्रवार की देर रात तक अपनी मां राजकुमारी से बात भी की थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours