दुकानदार ने मां-बेटे पर कर दिया हमला, दोनों घायल

1 min read

दुकानदार ने मां-बेटे पर कर दिया हमला, दोनों घायल

 ओजस्वी किरण संवाददाता 

प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र के जानसेनगंज चौराहे के पास मामूली विवाद में मां-बेटे पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि समोसा विक्रेता से मां-बेटे ने सिर्फ यूपीआई से भुगतान करने की बात कही। इसे लेकर विवाद में समोसा विक्रेता और उसके परिवार ने गर्म तेल में रखी कलछुल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर हंडिया निवासी आर्य प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह अपनी मां मीना सिंह के साथ चौक पर सामान खरीदने गया था। जहां से लौटते समय जानसेनगंज चौराहे के पास एक समोसा विक्रेता की दुकान पर रूके और समोसे का दर पूछा।
आरोप है कि दुकानदार को यूपीआई द्वारा भुगतान किए जाने की बात कही, तो वह बदसलूकी करने लगा और मीना सिंह को धक्का दे दिया। आर्य प्रताप ने विरोध किया, तो समोसा विक्रेता, उसकी पत्नी और बेटा मिलकर मारपीट करने लगे। यहां तक कि गर्म तेल की कढ़ाही में रखी कलछुल से आर्य प्रताप के गर्दन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours