तीन बच्चों समेत दंपती ने की आत्महत्या
मथुरा में तीन बच्चों को जहर खिलाकर दंपती ने दे दी जान
ओजस्वी किरण ब्यूरो मथुरा
मथुरा : महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। गांव में एक दंपती ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद जहर खाकर जान दे दी। पांचों के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली को मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों के जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी हुई है। घर की रसोई की दीवार पर लिखा है हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों को पुलिस अभी खोज रही है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो गया था।

+ There are no comments
Add yours