रेरुआ में अज्ञात युवक का मिला शव

1 min read

रेरुआ में अज्ञात युवक का मिला शव

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरुआ गांव में आज एक युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग सांवला है। युवक ने लाल रंग की गोल गले की टी-शर्ट और फटी हुई अंडरवियर पहन रखी थी। प्रारंभिक जांच में शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने शव की पहचान कराने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।

एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours