डीआईजी पीएसी कानपुर अनुभाग ने किया माघ मेला का निरीक्षण

1 min read

डीआईजी पीएसी कानपुर अनुभाग ने किया माघ मेला का निरीक्षण

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा (आईपीएस) का चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में आगमन हुआ। उनके आगमन पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 तत्पश्चात डीआईजी द्वारा संगम क्षेत्र में माघ मेला-2026 में व्यवस्थापित पीएसी के विभिन्न दलों के व्यवस्थापन स्थल का अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के निर्देशानुसार स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें दलों के कैम्प, लेआउट, कोत, रखरखाव, मेस, शौचालय एवं गार्द का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंपनियों की व्यवस्था, टर्न आउट तथा ड्यूटी संचालन व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। जिसके फलस्वरूप 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की ई कंपनी ने प्रथम स्थान, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज की जी कंपनी ने द्वितीय स्थान, 42वीं वाहिनी पीएसी की जी कंपनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

इस दौरान सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज, सेनानायक राजेश श्रीवास्तव 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज, सहायक सेनानायक, शिविरपाल, माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत जल पुलिस एवं सभी वाहिनियों के दलनायक सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours