प्रयागराज में गंगा नदी में डूब रहे 4 छात्रों में से 2 को बचा लिया गया,एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

1 min read

प्रयागराज में गंगा नदी में डूब रहे 4 छात्रों में से 2 को बचा लिया गया,एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। शहर के झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नई झूंसी क्षेत्र में पीपा पुल नंबर 5 के बगल गंगा नदी में नहाने गए 4 छात्र अचानक डूबने लगे जिसमे से 2 छात्रों को बचा लिया गया लेकिन 2 छात्र गंगा नदी में समा गए। डूबे हुए छात्रों की तलाश की गयीं जिसमे एक छात्र का शव मिला दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई झूंसी के लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज का पढ़ने वाला 8वीं का छात्र शिवम पुत्र भगवान दास निवासी नई झूंसी मल्लाही टोला, सत्यम पुत्र रामू – 10वीं का छात्र गाँधी इंटर कॉलेज पटेल नगर,निवासी शुभालय के सामने कटका,आदित्य पटेल पुत्र अशोक कुमार पटेल – 8वीं का लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज का छात्र,निवासी ग्राम पहँसी थाना फूलपुर,वर्तमान में मामा मामी के साथ कटका झूंसी में रह रहा था एवं कार्तिक यादव पुत्र राजा यादव निवासी बदरा सोनौटी,मूल निवासी मड़ौना, फतेहगंज,बहन के साथ कटका में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। ये चारों छात्र दिनांक 17/02/26 मंगलवार दोपहर 1 बजे नई झूंसी की ओर से होते हुए पीपा पुल नंबर 5 के बगल गंगा नदी में नहा रहे थे। नहाते नहाते चारों नदी की तेज़ धारा के बीच पहुँच गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने चारों में से शिवम और सत्यम को तो बचा लिया लेकिन आदित्य और कार्तिक नदी की तेज़ धारा में समा गए। सूचना पर पहुंची झूंसी पुलिस ने गौतखोरों की सहायता से काफ़ी खोजबीन की। खोजबीन के बाद आदित्य का शव मिला लेकिन कार्तिक का कुछ पता नहीं चला। कार्तिक की खोज में गौतखोरों की टीम लगी हई है।पुलिस ने दोनों छात्रों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। बच्चों की सूचना पाते ही बदहवास परिजन नदी किनारे रोते बिलकते पहुंचे। आदित्य और कार्तिक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours