शोध पद्धतियों में आधुनिक तकनीकी उपकरणों और डेटा विश्लेषण पर हुई चर्चा
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज । नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शिक्षक शिक्षा विभाग एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की ओर से पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन तीन तकनीकी सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आनलाइन के साथ साथ आफलाइन माध्यम से भी बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. दिलीप कुमार सिंह, शिक्षा संकाय, सी.एम.पी. कॉलेज ने प्रायिकता-नमूना चयन का शोध में प्रयोग के सभी पहलुओं को विस्तार से बताया एवं प्रतिभागियों के शोध से संबंधित सभी शंकाओ का समाधान किया।
डॉ.रुची दुबे, शिक्षाशास्त्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने संदर्भ ग्रंथ के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की एवं वर्तमान में एपीए – 7 पर विस्तार से चर्चा की। डॉ.छाया मालवीय, डॉ. साधना त्रिपाठी,डॉ. किरण सिंह एवं प्रो. विनोद पांडे ने अपने विचार साझा किए।
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ.वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ रमेंद्र तिवारी, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ राजेश तिवारी, डॉ. संतेश्वर मिश्र, डॉ राघवेंद्र मालवीय, डॉ सब्यसाची, डॉ आलोक मिश्रा, डॉ विधु शेखर, डॉ अभिषेक तिवारी, डॉ पुष्पांजलि सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों की प्रतिभागिता रही।

+ There are no comments
Add yours