दिन में तेज धूप और शादियों के सीजन के चलते बोतल बंद पानी के कारोबार में भारी उछाल

1 min read

दिन में तेज धूप और शादियों के सीजन के चलते बोतल बंद पानी के कारोबार में भारी उछाल

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। फरवरी महीने के मध्य में ही सूर्य देव के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। दिन के समय निकल रही तेज धूप और तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण बंद बोतल पानी की मांग बढ़ गई है। खास बात यह है कि इस समय लगन (शादियों का सीजन) भी जोरों पर है, जिसके चलते बोतल बंद पानी के कारोबार में 40 से 50 प्रतिशत तक का उछाल देखा जा रहा है।मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और सहालग शुरू होते ही बोतलबंद पानी के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। 

थोक विक्रेताओं ने बताया कि दो से चार डीसीएम बोतल बंद पानी की प्रतिदिन खपत हो रही है।

दिन में कड़ाके की धूप और सुबह शाम की ठंड के साथ ही शादी-विवाह का भी सीजन आ गया है। इसलिए इन दिनों बाजार में बोतलबंद पानी की मांग लगातार बढ़ रही है।

वहीं बैरहना के अमित ने बताया कि बेटी की शादी गेस्ट हॉउस से है। खुला पानी लोग कम पसंद करते हैं। इसलिए मेहमानों के लिए आधा लीटर वाली दो हजार पानी की बोतल की बुकिंग करने आया हूं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours