बिजलीकर्मियों पर हमले में बिल्डर पर दो मुकदमा दर्ज

1 min read

बिजलीकर्मियों पर हमले में बिल्डर पर दो मुकदमा दर्ज

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। कालिंदीपुरम में एक बिल्डर के यहां स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को बिल्डर के साथियों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस प्रकरण में धूमनगंज पुलिस ने बिल्डर समेत 10 के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने, हमला करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के आरोप में दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

 एफआईआर के मुताबिक, कसारी मसारी उपकेंद्र के एसडीओ संदीप सिंह और जेई प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गए थे। इस दौरान कालिंदीपुरम निवासी बिल्डर फरहान अहमद के यहां स्मार्ट मीटर लगाने टीम पहुंची। वह स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दे रहा था। इस दौरान टीम को जांच में पता चला कि बिल्डर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहा था। इसलिए स्मार्ट मीटर नहीं लगने दे रहा था।

अधिकारियों ने उसका बिजली कनेक्शन काटने की बात की तो उसने कॉल करके आठ-दस युवकों को बुला लिया।

उन लोगों ने हॉकी, डंडे से हमला कर दिया। इससे दो जेई, लाइनमैन और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। इस मामले में मंगलवार देर रात धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बमरौली एक्सईएन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित बिल्डर के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours